फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: 12वीं पास युवाओं के लिए रोमांच से भरा करियर है मर्चेंट नेवी

Sun, 10 May 2020 10:45 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP Board Results 2020
विज्ञापन

UP Board 2020: समुद्र अगर आपको आकर्षित करता है साथ ही आपको घूमने फिरने का भी शौक है तो आपके पास मर्चेंट नेवी में करियर बनाने का एक विकल्प है। मर्चेंट नेवी का नाम भले ही भारतीय नौसेना से मिलता हो, लेकिन यह दोनोंं बिल्कुल अलग है। मर्चेंट नेवी एक व्यावसायिक क्षेत्र है। तो अगर आप 12वीं पास हैं तो इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं । जानते हैं मर्चेंट नेवी में काम और कोर्स साथ ही करियर की संभावनाओं के बारे में-

क्या है मर्चेंट नेवी:

  • मर्चेंट नेवी एक व्यावसायिक क्षेत्र है। इसमें बड़े- बड़े समुद्री जहाजों के जरिये सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाता है। इन कामों के लिए प्रशिक्षित व्यक्तियों की जरूरत होती है।

मर्चेंट नेवी में जाने के लिए पात्रता:

  • भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं पास छात्र इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। वहीं मर्चेंट नेवी में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होती है।

मर्चेंट नेवी में 12वीं पास छात्रों के लिए कोर्स-

  •  बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  •  बीई हार्बर एंड ओशियन इंजीनियरिंग
  •  बीई नेवल आर्किटेक्चर एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग
  •  बीएससी नॉटिकल साइंस 
  •  बीई इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  •  बीएस मरीन केटरिंग
  •  बीई सिविल इंजीनियरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होते हैं प्रवेश:

  • वे उम्मीदवार जिन्होंने 12वीं पास किया है और जो इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस एग्जाम या ऑल इंडिया मर्चेंट नेवी एंट्रेस एग्जाम देना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त मरीन इंजीनियरिंग में प्रवेश पाने के लिए जेईई और टीमसैट नामक परीक्षाएं देनी होंगी।

मर्चेंट नेवी के प्रमुख संस्थान:

  •  समुद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेरीटाइम, मुंबई
  •  इंस्टीट्यूट ऑफ मरीनटाइम स्टडी, गोवा
  •  हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ नॉटिकल साइंस एंड इंजीनियरिंग, उत्तर प्रदेश
  •  तोलानी मेरीटाइम इंस्टीट्यूट, दिल्ली
  •  महाराष्ट्र एकेडमी ऑफ नेवल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, पुणे
  •  इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी, चेन्नई
  •  कोयम्बटूर मरीन सेंटर, कोयम्बटूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें