फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए दोगुनी से भी ज्यादा देनी होगी फीस, आवेदन शुरू

Thu, 11 Jul 2019 01:07 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (UP) बोर्ड के हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्र - छात्राओं को अब दोगुने से ज्यादा परीक्षा शुल्क देना होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस सत्र से परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। परिषद द्वारा संशोधित परीक्षा शुल्क से संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व एडेड विद्यालयों में अब नए परीक्षा शुल्क दरों पर ही फीस ली जाएगी। इस संबंध में डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश भी दिया है। 

विज्ञापन


बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा शुल्क में 300 से लेकर 400 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। शुल्क में बढ़ोतरी की नई दर 11 जुलाई 2019 से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया में लागू होगी।

जानें अब किसके लिए क्या लगेगी फीस

हाई स्कूल
  • हाई स्कूल संस्थागत के परीक्षा शुल्क को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।
  • हाई स्कूल क्रेडिट सिस्टम संस्थागत का परीक्षा शुल्क 200 रुपये है। इसमें कोई वृद्धि नहीं की गई है।
  • हाई स्कूल व्यक्तिगत के परीक्षा का शुल्क 300 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया गया है।
  • हाई स्कूल क्रेडिट सिस्टम व्यक्तिगत के परीक्षा शुल्क 300 रुपये में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
इंटरमीडिएट
  • इंटरमीडिएट संस्थागत के परीक्षा शुल्क को 220 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है।
  • इंटरमीडिएट कृषि एवं व्यावसायिक वर्ग संस्थागत परीक्षा शुल्क 220 रुपये था। इसे अब बढ़ाकर 600 रुपये किया जा चुका है।
  • इंटरमीडिएट संस्थागत के परीक्षा शुल्क को 400 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है।
  • इंटरमीडिएट कृषि एवं व्यावसायिक वर्ग व्यक्तिगत परीक्षा शुल्क 400 रुपये था। इसे बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए फीस जमा करने की ये हैं जरूरी तारीखें

  • कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पांच अगस्त तक स्कूल के प्रधानाचार्य के पास परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा। 
  • 10 अगस्त तक चालान के माद्यम से कोषागार में यह शुल्क जमा कराया जाना है। 

    यह भी पढ़ेंः यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए करें आवेदन, ऐसा है पूरा शेड्यूल
     
  • संस्था के प्रधान कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क और विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण 16 अगस्त तक ऑनलाइन किया जाएगा। 
  • 10 अगस्त के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने पर हर बच्चे पर अतिरिक्त 100 रुपये विलंब शुल्क के रूप में देना होगा। 
  • विलंब शुल्क के साथ डेटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। 
  • डेटा जांच के लिए 21 अगस्त से 31 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। 
  • डेटा में किसी तरह के संशोधन एक सितंबर से 10 सितंबर तक समय दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें