UP BEd Counselling 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे सीट आवंटन परिणाम
यूपी बीएड काउंसलिंग 2022 पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करना चाहिए -
-
उम्मीदवारों को सबसे पहले एमजेपीआरयू की आधिकारिक वेबसाइट- mjpru.ac.in पर जाना होगा।
-
वहां होम पेज पर पहले दौर का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद उम्मीदवारों को दिए गए स्थान में अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
-
इसके बाद सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले लें।
UP BEd Counselling 2022: छह चरणों में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
उम्मीदवार को कॉलेजों का आवंटन उम्मीदवार की राज्य रैंक के साथ-साथ उस संस्थान के आधार पर किया जाता है जिसे उम्मीदवार ने काउंसलिंग के दौरान वरीयता क्रम में चुना है। यूपी बीएड 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया छह चरणों में होगी, जिसमें पूल और सीधे प्रवेश शामिल हैं। यूपी बीएड 2022 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर से शुरू होकर सात अक्तूबर को खत्म हुआ था, जबकि च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 30 सितंबर से आठ अक्तूबर, 2022 तक थी। यूपी बीएड 2022 काउंसलिंग पहले दौर का आवंटन परिणाम का प्रिंट लेना चाहिए, क्योंकि उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए इसकी आवश्यकता हो सकती है।