UP BEd JEE Counselling: बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले चरण के नतीजों की घोषणा आज, 21 अगस्त को होनी है। पहली काउंसलिंग में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 24 अगस्त तक फीस जमा कर प्रवेश कंफर्म करना होगा।
UP BEd JEE 2024: यूपी बीएड जेईई की पहले राउंड की काउंसलिंग में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों का सीट आवंटन का परिणाम घोषित होने वाला है। उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में सत्र 2024-26 में दाखिले के लिए बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले चरण के नतीजों की घोषणा बुधवार, 21 अगस्त को होने वाली है। विश्वविद्यालय द्वारा राउंड 1 काउंसलिंग परिणाम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को आवंटित सीटों की जानकारी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
UP BEd JEE 2024 Round 1 Counselling Result: ऐसे जानें अपनी आवंटित सीट
जिन परीक्षार्थियों ने बीयू द्वारा आयोजित UP BEd JEE 2024 राउंड 1 काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अपनी आवंटित सीट जानने के लिए इन चरणों का पालन करें।
आधिकारिक वेबसाइट, bujhansi.ac.in पर विजिट करें।
फिर बीएड प्रवेश परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
लॉगिन के बाद स्टूडेंट्स अपनी आवंटित सीट की जानकारी ले सकेंगे।
24 अगस्त तक भरें फीस
जिन उम्मीदवारों को UP BEd JEE 2024 के पहले राउंड की काउंसलिंग में सीट का आवंटित हुई है, उन्हें इन सीटों को कंफर्म करना होगा। इसके बाद संबंधित सीट के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। शुल्क भुगतान के बाद छात्र-छात्राएं अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सम्बन्धित कॉलेज में रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
बता दें कि राउंड 1 से बची सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग आयोजित होगी। जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग 25 से 31 अगस्त तक किए जा सकेंगे। हालांकि, विश्वविद्यालय ने राउंड 2 काउंसलिंग के अंतर्गत च्वाइस फिलिंग के लिए एक अतिरिक्त दिन 1 सितंबर भी अभ्यर्थियों को दिया है।