फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP B.Ed. JEE Admit Card: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 25 Jun 2022 05:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP BEd JEE Admit Card 2022: महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड शनिवार, 25 जून को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 - फोटो : Rohilkhand University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP BEd JEE Admit Card 2022: महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड शनिवार, 25 जून को जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में सत्र 2022 के दाखिलों के लिए यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 06 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार यूपी बीएड जेईई के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे हैं, वे बीएड जेईई परीक्षा आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

परीक्षा जुलाई में और रिजल्ट अगस्त में

इस साल तीसरी बार उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की ओर से किया जा रहा है। यूपी बीएड जेईई परीक्षा छह जुलाई, 2022 को आयोजित होने वाली है। इसके परिणाम अगस्त, 2022 को जारी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करने के लिए आसान चरण खबर में बताए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
 

UP BEd JEE Admit Card 2022: प्रवेश-पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर,  “यूपी बीएड 2022 आवेदन पत्र और उम्मीदवार लॉगिन के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।”
  3. इसके बाद स्क्रीन पर एक नया वेब पेज खुलेगा।
  4. “एडमिट कार्ड के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।”
  5. यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  6. आपका यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  7. यूपी बीएड जेईई हॉल टिकट 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन

UP BEd JEE Admit Card 2022: 6.69 लाख आवेदन मिले

रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर सूचना दी है कि उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा संबंधी कई और महत्वपूर्ण तिथियां भी वेबसाइट के जरिए सार्वजनिक की हैं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 18 अप्रैल से लेकर 20 मई तक आवेदन मांगे गए थे। रूहेलखंड विश्वविद्यालय को इस साल परीक्षा के लिए 6.69 लाख आवेदन मिले हैं।

आवेदनों की संख्या अधिक होने के कारण विश्वविद्यालय ने 1,598 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। प्रो. सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की और परीक्षा की तैयारियों की प्रगति जानी। परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी भेजे जाएंगे, जिनके नामों को भी अंतिम रूप दिया गया। कुलपति ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली जाएं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के लिए पानी आदि की उचित व्यवस्था हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें