फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BeD JEE Counselling: शेड्यूल जारी, पहले चरण के लिए 17 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Fri, 10 Sep 2021 02:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP BeD JEE Counselling 2021: लखनऊ विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड (जेईई बीएड 2021-23) का काउंसलिंग शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी जेईई बीएड 2021-23 मेरिट सूची में रैंक आवंटित किए गए उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया 17 सितंबर, 2021 से शुरू होगी।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। चरण 1 के लिए काउंसलिंग 17 सितंबर से शुरू होगी। जो उम्मीदवार यूपी बी.एड जेईई परीक्षा में उपस्थित हुए और उत्तीर्ण हुए हैं, वे लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। बता दें कि प्रथम चरण की काउंसलिंग, रैंक 1 से लेकर रैंक 75,000 के लिए आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि 17 सितंबर निर्धारित की गई है, वहीं अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2021 है। चरण 2 की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 25 सितंबर से शुरू होंगे और 28 सितंबर, 2021 को समाप्त होंगे। इसमें रैंक 75001 से लेकर रैंक 200000 लाने वाले आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

1 अक्तूबर से शुरू होगी चरण 3 के लिए आवेदन प्रक्रिया

चरण 3 की काउंसलिंग रैंक 200001 से 350000 तक और चरण 4 की काउंसलिंग रैंक 350001 से अंत तक आयोजित की जाएगी। चरण 3 के काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 1 अक्तूबर से शुरू होगा और 3 अक्तूबर, 2021 को समाप्त होगा। वहीं चरण 4 के काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 5 अक्तूबर से शुरू होगा और आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 8 अक्तूबर, 2021 को समाप्त होगा। बता दें कि इस साल परिणाम घोषित होने में देरी के कारण काउंसलिंग कार्यक्रम में देरी हो गई है। वहीं कोरोना के कारण काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। एलयू के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि उम्मीदवारों को अपनी सीट तय होने के बाद सीधे आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करना होगा 5750 रुपये

काउंसलिंग के लिए पंजीकरण के दौरान, उम्मीदवारों को 5750 रुपये (काउंसलिंग शुल्क के रूप में 750 रुपये (गैर-वापसी योग्य) और 5000 रुपये अग्रिम कॉलेज शुल्क के रूप में) का भुगतान करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीदवारों को एलयू की आधिकारिक वेबसाइट- www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की सलाह दी है। पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पात्रता योग्यता परीक्षा 2021 की मार्कशीट अपलोड करनी होगी। उम्मीदवार पंजीकरण के दौरान कॉलेजों की वरीयता भर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों की मदद के लिए अपनी वेबसाइट पर काउंसलिंग प्रक्रिया के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) का ब्रोशर भी जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें