फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result 2021: क्या आज एनटीए जारी करेगा जेईई मेन सत्र 4 का परिणाम? जानिए यहां

Fri, 10 Sep 2021 01:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Session 4 Result 2021: जेईई मेन 2021 सत्र 4 का परिणाम, एनटीए स्कोर, कट ऑफ, मेरिट सूची निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों : jeemain.nta.nic.in, nta.nic.in, ntaresults.nic.in, nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पूरी खबर पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2021 सत्र 4 परीक्षा के परिणाम आज यानी 10 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in और nta.ac.in पर जारी किए जा सकते हैं। छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा। बता दें कि यह संभावना इसलिए जताई जा रही है क्योंकि जेईई एडवांस 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 11 सितंबर से शुरू होने वाली है। जिसके लिए जेईई मेन 2021 के चारों सत्र में कट-ऑफ से ज्यादा अंक लाने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

2.50 लाख अभ्यर्थी कर सकेंगे जेईई एडवांस के लिए आवेदन

एनटीए सत्र 4 के परिणामों के साथ कट-ऑफ और अखिल भारतीय टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। उम्मीदवारों को उनकी पसंद और जेईई मेन 2021 के अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) के आधार पर सीट आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा, जिसे केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (सीएसएबी) या संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) द्वारा प्रशासित किया जाएगा। एनटीए जेईई मेन 2021 परिणाम के किसी भी पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच पर विचार नहीं करेगा। बता दें कि जेईई मेन 2021 के चौथे सत्र में लगभग 7.32 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। शीर्ष 2,50,000 रैंक में आने वाले छात्र जेईई एडवांस 2021 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

विज्ञापन

परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को जेएसएए के लिए आवेदन करना होगा

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसलिंग 2021 जल्द ही शुरू होगी और छात्रों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs), सेंट्रल वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई) में दाखिला पाने के लिए काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करना होगा। एनआईटी के मामले में, 50 फीसदी सीटें उन राज्यों के छात्रों के लिए आरक्षित रहती हैं जिनमें एनआईटी स्थित है और शेष 50 फीसदी अन्य राज्यों के छात्रों के लिए हैं। इन सीटों पर दाखिला पाने के लिए राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को उच्च रैंक या एनटीए स्कोर की आवश्यकता होती है। वहीं ओडिशा, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड और कई अन्य राज्यों में स्थित निजी विश्वविद्यालय और संस्थान बीई, बीटेक और बीएआर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई मेन स्कोर और रैंक स्वीकार करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें