फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी: कॉलेजों-विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं व शैक्षणिक कैलेंडर को लेकर दिशा-निर्देश जारी,1 अक्टूबर से शैक्षणिक सत्र शुरू

Sat, 17 Jul 2021 09:52 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये दिशा-निर्देश कोरोना वायरस के मद्देनजर परीक्षाओं और शैक्षणिक कैलेंडर को लेकर जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
यूजीसी ( UGC)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये दिशा-निर्देश कोरोना वायरस के मद्देनजर परीक्षाओं और शैक्षणिक कैलेंडर को लेकर जारी किए गए हैं।  इन दिशा-निर्देशों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कहा है कि प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में प्रवेश 30 सितंबर  से पहले पूरा नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन




इसे भी पढ़ें-GSEB 12th Result 2021: बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, 100 फीसदी छात्र पास
 


1 अक्टूबर से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने अपने दिशा-निर्देशों में कहा है कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का शैक्षणिक सत्र 1 अक्टूबर से शुरू होगा। यूजीसी ने कॉलेजों को 31 अगस्त तक ऑनलाइन, ऑफलाइन या मिश्रित मोड में अंतिम वर्ष / सेमेस्टर परीक्षा पूरी करने के लिए कहा है। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नए दाखिले को लेकर यूजीसी ने सभी संस्थानों को निर्देशित किया है कि स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्रों का प्रवेश 30 सितंबर तक पूरा कर लें। रिक्त पदों को भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा संस्थान यह सुनिश्चित करेंगे कि शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों / कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्डों द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद ही शुरू हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें