फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2022: इस दिन जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट! इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

Thu, 26 May 2022 06:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttarakhand Board Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड (UK Board) की ओर से अब जल्द ही परिणाम घोषित करने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड के अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी करने की तिथियों को लेकर बड़ा संकेत दिया है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand Board Result 2022: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को संपन्न हुई काफी समय हो गया है। अधिकांश राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी हो गए हैं। ऐसे में उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थी, उनके शिक्षक और अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। उत्तराखंड बोर्ड (UK Board) की ओर से अब जल्द ही परिणाम घोषित करने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड के अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी करने की तिथियों को लेकर बड़ा संकेत दिया है। 

विज्ञापन

इस दिन जारी हो सकते हैं 10-12वीं के नतीजे

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) के विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि यूके बोर्ड की ओर से उत्तराखंड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जून के पहले और दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। एक अधिकारी ने तो इतना तक कह दिया कि उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट 10 या 11 जून को घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट अलग-अलग दिन घोषित करने की योजना है। दोनों के परिणाम में संभवतया एक सप्ताह का अंतराल हो सकता है।

यह भी पढ़ें : UP Board Result: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट, यहां मिलेंगे छात्रों को रिजल्ट 

रोल नंबर और जन्म तिथि से देख सकेंगे रिजल्ट

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) की ओर से परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in के माध्यम से जारी किया जाएगा। जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूबीएसई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जून में ही घोषित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  UP Budget 2022: कैसा रहा शिक्षा और रोजगार क्षेत्र के लिए यूपी बजट, कौन सी सौगातें मिली, यहां जानें

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थीं। परीक्षाओं के लिए करीब 2.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम संबंधित अपडेट पाने के लिए बोर्ड की वेबसाइट, अपने स्कूल के संपर्क में रहे और अमर उजाला की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। 

 

विज्ञापन

UK Board Result 2022 यहां देख सकेंगे नतीजे

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
  • ubse.uk.gov.in
  • results.amarujala.com
  • uaresults.nic.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें