फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2021: अक्तूबर में होंगी यूजीसी नेट- जेआरएफ परीक्षाएं, यहां है आवेदन लिंक व अधिसूचना

Wed, 11 Aug 2021 04:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जो उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा देना चाहते हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूजीसी नेट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 10 अगस्त, 2021 को यूजीसी नेट जेआरएफ जून 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा देना चाहते हैं, वे यूजीसी नेट जेआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 05 सितंबर, 2021 तक है।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एजेंसी ने यूजीसी नेट जेआरएफ के लिए दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्र की परीक्षा को मर्ज कर दिया है। परीक्षा अब सीबीटी मोड में एक साथ आयोजित की जाएगी। दोनों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी एक साथ ही आयोजित की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : APSET 2021: व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर 2020 सेशन के यूजीसी नेट जेआरएफ के लिए पंजीकरण किया है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं, वे भी अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए पूरे परीक्षा कार्यक्रम का अवलोकन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए सीधा लिंक और अधिसूचना भी यहां दी गई है। 

यूजीसी नेट जेआरएफ 2021 का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 10 अगस्त, 2021
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 05 सितंबर, 2021
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 06 सितंबर, 2021
  • विवरण का सुधार करने की विंडो : 07 सितंबर से 12 सितंबर, 2021
  • यूजीसी नेट जेआरएफ 2021 परीक्षा की तिथियां : 06 अक्तूबर से 11 अक्तूबर 2021

यूजीसी नेट जेआरएफ 2021 की आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं।   
 
यूजीसी नेट जेआरएफ 2021 के लिए सीधा आवेदन लिंक   

गौरतलब है कि दिसंबर 2020 और जून 2021 दोनों सेशन के यूजीसी नेट दोनों के जेआरएफ के स्लॉट मर्ज किए जाएंगे, जबकि जेआरएफ के विषय-वार सह श्रेणी-वार आवंटन की कार्यप्रणाली अपरिवर्तित रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें