यूजीसी नेट दिसंबर 2023 में होने वाली परीक्षा 06 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in या यूजीसी नेट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी।
इससे पहले एनटीए ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया था। अकादमिक वर्ष 2024-25 के CUET-PG अगले साल 11 मार्च-28 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा 05 मई 2024 को होगी।
इसे भी पढ़ें:
NTA Exam Calendar 2024-25: एनटीए ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानें कब होंगे कौन से एग्जाम
बता दें कि इस वर्ष यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला फेज 13 से 17 जून और दूसरा फेज 19 से 22 जून, 2023 तक हुआ था। यूजीसी नेट जून 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी 06 जुलाई को जारी की गई थी। प्रवेश परीक्षा । देश भर के 181 शहरों में 83 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।