CUET UG 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शुक्रवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी)-यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। बता दें कि 11.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पहले ही परीक्षण के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 9 लाख से अधिक ने आवेदन शुल्क का भी भुगतान कर दिया है। इसके साथ ही सीयूईटी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है। जिन उम्मीदवारों को स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने की इच्छा है और अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस दूसरे मौके को हाथों से न जाने दें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।