UGC CUET: 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) 2022 के मेरिट स्कोर से मिलेंगे। जहां स्नातक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी को इसी सत्र में अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है। वहीं, स्नातकोत्तर प्रोग्राम में इस बार सीयूईटी के साथ-साथ विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा से भी दाखिला दे सकते हैं, लेकिन अगले शैक्षणिक सत्र में अनिवार्य तौर पर सीयूईटी से ही दाखिले होंगे।