फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी का फैसला : सीए और सीएस की डिग्री अब स्नातकोत्तर के बराबर

Tue, 16 Mar 2021 11:55 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूजीसी
विज्ञापन

चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की डिग्री अब स्नातकोत्तर के तुल्य मानी जाएगी। यह फैसला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) और भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की अपील पर लिया गया है। बता दें इस निर्णय से सीए के तीन लाख और सीएस के ढाई लाख छात्रों को यूजीसी नेट में शामिल होने के साथ ही पीएचडी करने का मौका भी मिलेगा। 

आईसीएआई  के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एमकाॅम और एमबीए के मुकाबले सीए और सीएस के छात्रों का सिलेबस ज्यादा विस्तृत होता है। उन्हें यह उपाधि पाने के लिए कठिन परीक्षाएं देनी होती हैं। इसलिए आईसीएसआई के साथ मिलकर हम पिछले दो सालों से यूजीसी से यह अपील कर रहे हैं। वहीं आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने ट्वीट कर कहा कि यूजीसी ने सीए, सीएस और आईसीडब्ल्यूए क्वालिफिकेशंस को स्नातकोत्तर डिग्री की मान्यता दे दी है। यह हमारे पेशे के लिए बड़ी उपलब्धि। 

बता दें कि देश 109 विश्वविद्यालय सीए, सीएस और आईसीडब्ल्यूए के छात्रों को स्नातकोत्तर मानकर पीएचडी करा रहे हैं, किंतु यूजीसी से कोई भी निर्देश न मिलने की वजह से कुछ विश्वविद्यालय पीएचडी कराने से मना कर रहे थे। इसलिए पिछले दो सालों से यूजीसी से यह मांग की जा रही थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन आयोजित होंगी इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं

बता दें कि भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) द्वारा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीए इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 मई और फाइनल परीक्षाएं 21 मई से शुरू होंगी। 

ओल्ड स्कीम और न्यू स्कीम के तहत ग्रुप I के लिए इंटरमीडिएट परीक्षाएं 22, 24, 27 और 29 मई को आयोजित होंगी। ग्रुप II के लिए इंटरमीडिएट परीक्षाएं 31 मई, 2 जून और 4 जून को होंगी। 

वहीं ओल्ड स्कीम और न्यू स्कीम के तहत ग्रुप I के लिए सीए फाइनल कोर्स की परीक्षा 21, 23, 25 और 28 मई को होगी। ग्रुप II के लिए फाइनल कोर्स की परीक्षा 30 मई, 1 जून, 3 जून और 5 जून को आयोजित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जा सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें