पूरे राज्य में 145 केंद्र बनाए
साइंस ओलंपियाड का आयोजन असम राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान विषय में किया जाना है। कोरोना महामारी के दौर में शारीरिक दूरी जैसे मापदंडों का सहजता से अनुपालन कराने के लिए एनटीए की ओर से असम ओलंपियाड परीक्षा के आयोजन के लिए पूरे राज्य में 145 केंद्र बनाए गए हैं।
ऑफलाइन होगी परीक्षा
असम साइंस ओलंपियाड परीक्षा स्कूली ऑफलाइन और ओएमआर शीट माध्यम में आयोजित की जाएगी। सभी प्रश्नों के उत्तर परीक्षार्थी को ओएमआर शीट में गोले करके अंकित करने होंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और परीक्षा की समय अवधि तीन घंटे की होगी। असम साइंस ओलंपियाड में प्रश्न पत्र दो भाषाओं में होगा। एक भाषा अंग्रेजी रहेगी। जबकि दूसरी भाषा के तौर पर छात्र -छात्राएं असमिया, बंगाली और बोडो में किसी एक को चुन सकते हैं।