फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCEED, CEED 2024: जारी हो चुकी है सीड और यूसीड की उत्तर कुंजी, कल तक हर हाल में करें ये काम

Wed, 24 Jan 2024 09:27 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UCEED, CEED 2024: आईआईटी बॉम्बे ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार कल तक इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
UCEED, CEED 2024 Answer Key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UCEED, CEED 2024 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बॉम्बे) ने UCEED और CEED 2024 परीक्षाओं की उत्तर कुंजी क्रमशः आधिकारिक वेबसाइटों uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर अपलोड कर दी है। जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर उसकी जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

दर्ज कराएं आपत्ति

अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) 21 जनवरी को आयोजित किए गए थे। दोनों की उत्तर कुंजियां आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड कर दी गई हैं। छात्र उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और यदि कोई आपत्ति है तो उसे दर्ज करा सकते हैं।

कल है आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि

आईआईटी बॉम्बे ने उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों के 25 जनवरी तक का समय दिया है। यदि कोई आपत्ति है, तो उम्मीवदार 25 जनवरी शाम 5 बजे तक यूसीईईडी और सीईईडी 2024 ड्राफ्ट उत्तर कुंजी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

फाइनल आंसर-की और रिजल्ट

परीक्षा अधिकारी आपत्तियों की जांच करेंगे और 31 जनवरी को यूसीईईडी और सीईईडी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद सीईईडी परिणाम 6 मार्च को घोषित किया जाएगा। वहीं, UCEED का रिजल्ट 8 मार्च को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

UCEED, CEED 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण

ड्राफ्ट उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट - uceed.iitb.ac.in या ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ड्राफ्ट उत्तर कुंजी लिंक का चयन करें।
  • स्क्रीन पर UCEED या CEED उत्तर कुंजी देखें।
  • ड्राफ्ट उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और कुंजी के साथ उत्तरों की दोबारा जांच करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें