ध्वजारोहण और ध्वज फहराना... दोनों में होता है ये अंतर 26 जनवरी, 2024 को देश 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है इस मौके पर राजपथ पर तिरंगा फहराया जाएगा क्या आप जानते हैं 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराने में अंतर होता है? 15 अगस्त के दिन देश को आजादी मिली थी इसी दिन ब्रिटिश झंडे को उतारकर भारतीय ध्वज को ऊपर चढ़ाया गया और फहराया गया था झंडे को नीचे से ऊपर ले जाकर फहराने की इस प्रक्रिया को ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहते हैं इसलिए 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया जाता है वहीं 26 जनवरी को हमारा संविधान लागू हुआ था इसलिए उस दिन पहले से ऊपर बंधे झंडे को केवल फहराया (Flag Unfurling) जाता है .