कुल 300 अंकों की होगी यूसीईईडी परीक्षा
यूसीईईडी 2022 की परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। प्रश्न-पत्र अंग्रेजी में होगा और इसमें दो भाग होंगे, दोनों को करना अनिवार्य हैं। प्रश्नों में संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT), बहुचयनात्मक प्रश्न (MSQ) और बहुवैकल्पिक प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे। यूसीईईडी परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। यूसीईईडी 2022 परीक्षा और पात्रता मानदंड के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे की वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।