TN TET Exam 2022 : जानिए परीक्षा पैटर्न
तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहला पेपर-I (कक्षा एक से पांचवीं के लिए) और पेपर-II (कक्षा छह से आठवीं के लिए) आयोजिक की जाएगी। बता दें कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीखों की घोषणा अभी की जानी बाकी है।
TN TET Exam 2022: बढ़ाई गई थी आवेदन की अंतिम तिथि
तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड की ओर से जारी 2022 की योजनाबदा तर द्वारा जारी सात मार्च 2022 की अधिसूचना के अनुसार तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई थी, इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, 2022 थी, जिसे संशोधित कर 26 अप्रैल , 2022 कर दिया गया।