फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: एम्स निदेशक ने विद्यालयों को खोलने की दी सलाह, यहां शुरू हो सकती हैं ऑफलाइन कक्षाएं

Tue, 20 Jul 2021 02:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एम्स, नई दिल्ली के निदेशक ने 5 प्रतिशन पॉजिटिविटी वाले इलाकों में विद्यालयों को खोलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक का कहना है कि देश में विद्यालयों को फिर से खोलने पर विचार करना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के लिए विभिन्न तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे। जिसके तहत भारत के अधिकांश विद्यालय बंद करने के निर्देय दिए गए थे। तब से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जबकि केंद्र सरकार ने पिछले अक्तूबर में विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की अनुमति दे दी थी। हालांकि तुरंत बाद निर्णय वापस भी ले लिया गया था।

विज्ञापन

5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी वाले इलाकों में ही खुलें स्कूल
मीडिया से बातचीत के दौरान एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि मैं उन जिलों में विद्यालयों का फिर से खोलने की बात कर रहा हूं, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी कम है। विद्यालयों को फिर से खोलने की योजना वहीं बनाई जाए जहां 5 फीसदी से कम पॉजिटिव दर हो।

संक्रमण का संकेत मिलते ही बंद कर दिए जाएं विद्यालय
प्रसिद्ध पल्मोनोलॉजिस्ट और कोविड -19 पर बनी भारत के टास्क फोर्स के सदस्य ने भी कहा कि अगर संक्रमण फैलने का संकेत मिलता है तो विद्यालयों को तुरंत बंद किया जा सकता है। लेकिन जिलों को अल्टर्नेटिव दिनों में बच्चों को विद्यालयों बुलाने का विकल्प तलाशना चाहिए और फिर से खोलने के अन्य तरीकों की योजना बनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें