फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TS TET Result 2023: तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 27 Sep 2023 02:20 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TS TET result 2023: तेलंगाना राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक सकते हैं।
विज्ञापन
ts tet result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TS TET Result 2023 Out: तेलंगाना राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TS TET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 15 सितंबर को दो पालियों में दो पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। टीएस टीईटी 2023 पेपर 1 और पेपर 2 में एक-एक अंक के 150 प्रश्न थे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं था।  जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें कक्षा 10 का प्रमाण पत्र, कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और डिग्री या डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

टीएस टीईटी परिणाम 2023 स्कोर कार्ड में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त अंक जैसे विवरण होंगे। पेपर 1 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 01 से पांचवीं तक पढ़ाने के लिए योग्य होंगे। टीएस टीईटी 2023 पेपर 2 कक्षा 6 से 8 में शिक्षक पदों के लिए आयोजित किया गया था।  
विज्ञापन

TS TET Result 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर जाएं।

  • 'टीएस टीईटी 2023 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना पंजीकरण हॉल टिकट नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • टीएस टीईटी परिणाम 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए टीएस टीईटी परिणाम 2023 डाउनलोड करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें