फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: 1 सितंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल रहे हैं स्कूल, शिक्षकों व कर्मचारियों को लगा टीका

Thu, 19 Aug 2021 09:48 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राज्य में 1 सितंबर से फिर से कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु स्कूल रीओपन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कोविड- 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 1 सितंबर से स्कूल खोल दिए जाएंगे। बता दें कि शिक्षकों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन

50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल
सार्वजनिक स्वास्थ्य और निवारक चिकित्सा निदेशक के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 1 सितंबर, 2021 से सभी स्कूलों (सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी) में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी जा रही है। बता दें कि कक्षाएं केवल 50 फीसदी छात्रों के साथ ही संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन

स्कूल खोलने के लिए जारी दिशानिर्देश

  • स्कूल केवल कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाएंगे।
  • खुलने के एक सप्ताह के भीतर सभी स्कूलों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आरबीएसके की टीमों का इस्तेमाल लगातार जांच के लिए किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पीएचसी की अन्य टीमों को भी बुलाया जाएगा।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इसके लिए सभी छात्रों के बीच 6 फीट का सीटिंग गैप होगी। यदि स्कूल इसका पालन नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बेंच पर सिर्फ एक छात्र हो।
  • किसी भी संक्रमण से बचने के लिए स्कूल परिवहन और परिसर को नियमित रूप से सैनेटाइज किया जाना चाहिए।
  • स्कूलों को एक चार्ट या टाइम टेबल तैयार करना होगा जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए शिफ्ट, नियम और अन्य जरूरी चीजें होंगी।
  • छात्रों और कर्मचारियों को पूरे समय मास्क पहनना होगा और अनिवार्य स्वास्थ्य जांच से गुजरना होगा।
  • किसी भी आयोजन या सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी जो संभवतः सामाजिक दूरियों के मानदंडों का उल्लंघन कर सकती है। कक्षाओं के अंदर असेंबलियों का संचालन करना होगा ताकि कोई बड़ी सभा न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें