Tamil Nadu Krishnagiri More than 60 students of Govt Middle School were rushed to hospital after vomitingTamil Nadu: उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए सरकारी स्कूल के 67 छात्र
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तमिलनाडु के होसुर के सरकारी मिडिल स्कूल के 60 से अधिक छात्रों को उल्टी की शिकायत के बाद शुक्रवार को अस्पताल ले जाया गया है। डीसी कृष्णा गिरी ने बताया कि 67 छात्रों का अस्पताल में इलाज कराया गया है। उन्होंने कहा कि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। जिला प्रशासन ने मामले में होसुर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि स्कूल के सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव के कारण छात्रों की तबीयत खराब हुई होगी। स्कूल प्रधानाचार्य ने घटना की जानकारी होते ही तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।