फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : कलाक्षेत्र में छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला, चेन्नई पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को किया गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 10:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Sexual Harassment in Kalakshetra Foundation : चेन्नई पुलिस ने कलाक्षेत्र के सहायक प्रोफेसर हरि पद्मन को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
Kalakshetra (कलाक्षेत्र) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sexual Harassment in Kalakshetra Foundation : चेन्नई पुलिस ने कलाक्षेत्र के सहायक प्रोफेसर हरि पद्मन को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। संस्थान की एक पूर्व छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद दर्ज 31 मार्च को अडयार पुलिस ने डांस प्रोफेसर हरि पद्मन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चेन्नई स्थित कलाक्षेत्र फाउंडेशन शास्त्रीय कला के लिए प्रतिष्ठित संस्थान है।  

विज्ञापन
Trending Videos

चेन्नई पुलिस ने सोमवार को चेन्नई के कलाक्षेत्र के रुक्मिणी देवी कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में एक सहायक प्रोफेसर को उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि महिला उत्पीड़न अधिनियम की धारा 354(ए), 509, 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

यहां हाल ही में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने इस सहायक प्रोफेसर और तीन रिपर्टरी कलाकारों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, बॉडी शेमिंग और मौखिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन भी किया था। 


वहीं, करीब 90 छात्राओं ने बीते सप्ताह में राज्य महिला आयोग की प्रमुख को शिकायत भी दी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इससे पहले, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।
 
विज्ञापन

कलाक्षेत्र फाउंडेशन के संस्थान के छात्रों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद यह कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद, प्रोफेसर और अन्य के खिलाफ कार्रवाई में देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे कलाक्षेत्र छात्र संघ ने अपना विरोध बंद कर दिया।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें