आईआईटी दिल्ली से एमटेक की
आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर चुके अनिरुद्ध यादव ने पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया था हालांकि, तब उन्हें IRPS यानी इंडियन रेलवे पर्सेनेल सर्विसेज मिला था। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्हें भारतीय सूचना सेवा यानी IIS मिली। वहीं अब चौथे प्रयास में आठवीं रैंक के साथ IAS बने हैं। अनिरुद्ध के पसंदीदा खेलों में फुटबॉल और स्क्वैश शामिल हैं।
सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया
अनिरुद्ध ने कहा कि वे भारतीय प्रशासन सेवा में जाना चाहते थे और भाई की तरह ही आईएएस बनना चाहते थे। अनिरुद्ध ने कहा कि यूपीएससी में सफलता की कुंजी निरंतरता है और यूपीएससी सीएसई में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन दिनचर्या का पालन करना चाहिए। उन्होंने आईएएस परीक्षा में अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया और कहा कि यह सफलता एक अकेले प्रयास से नहीं बल्कि कई लोगों के संयुक्त प्रयास से मिली है।
करीब 16 से 17 घंटे पढ़ाई करता था
अपनी तैयारी के समय के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले, मैं घंटों पढ़ाई करता था और समय का कोई हिसाब नहीं होता है। आम तौर पर, मैं एक दिन में 16 से 17 घंटे पढ़ाई करता था। यूपीएससी सीएसई क्रैक करने के लिए टिप्स साझा करते हुए, अनिरुद्ध यादव ने कहा कि खुद पर विश्वास करना महत्वपूर्ण है क्योंकि आपको लंबा सफर तय करना होता है। यूपीएससी उम्मीदवार के तौर पर बहुत मेहनत करनी पड़ती है और लंबे सिलेबस को कवर करना पड़ता है।