अमर उजाला से खास बातचीत में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 12वां स्थान प्राप्त करने वाले अभिनव सिवाच ने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई- लिखाई हरियाणा से हुई है। उन्होंने आईआईएम कोलकाता से एमबीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद नौकरी शुरू कर दी। उन्होंने दानिक्स सर्विसेज में अंडर ट्रेनी एसडीएम के पद पर काम किया।
सेल्फ स्टडी से मिली सफलता
आईएएस अभिनव सिवाच ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने किसी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने खुद से ही घर पर 5 से 6 घंटे की पढ़ाई की थी। उनको पूरा भरोसा था कि उनका चयन होगा। ऑल इंडिया 12वीं रैंक आने पर अभिनव सिवाच ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं।
तैयारी कर रहे युवाओं को दी टिप्स
यूपीएससी की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को सफलता की टिप्स देते हुए अभिनव ने कहा कि अपने बेसिक क्लियर रखें। मेहनत से पढ़ाई करें। सफलता जररू मिलेगी। जो भी पढ़ें उसका अच्छे से रिवीजन करें।
यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं। आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।