एसआरएम विश्वविद्यालय के कैंपस सलेक्शन में 2015 के स्नातक बैच के 3689 छात्रों का चयन इंफोसिस, विप्रो और कॉग्निजेंट जैसी बड़ी कंपनियों में हुआ है। चयनित छात्रों को तीन से साढ़े तीन लाख रुपये तक के सालाना पैकेज का ऑफर मिला है।
अन्य 50 कंपनियों ने भी विश्वविद्यालय के 600 से ज्यादा छात्रों का चयन किया है। साथ ही कुछ कंपनियों ने 200 छात्रों को पेड इंटर्नशिप के लिए चुना है। कैंपस सलेक्शन के मौके पर विप्रो के एचआर विश्वनाथन ने बताया कि हमें खुशी है कि एसआरएम यूनिवर्सिटी से हमें प्रतिभाशाली छात्र मिले हैं।
जापान की कई कंपनियां भी यूनिवर्सिटी के छात्रों का चयन कर चुकीं हैं। वह छात्रों को 33 लाख तक के सालाना पैकेज का ऑफर कर चुकीं हैं।