देश में कोरोना महामारी की वजह से जो हालात हैं उससे कोई भी अछूता नहीं है। इसका असर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्रों पर भी पड़ा है। पहले पंचायत चुनाव और फिर कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की गईं और अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है। हालांकि उम्मीद है कि कुछ समय के अंदर सरकार इस बारे में छात्रों को कोई जानकारी देगा। ऐसे में परीक्षा देने के लिए तैयार बैठे छात्रों को निराश हुए बिना अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए ताकि जब भी परीक्षा हो, वो उसमें अपना सौ-प्रतिशत प्रदर्शन कर सकें।
कामयाबी के लिए आकांक्षा ने बताए ये काम के टिप्स
इन मुश्किल हालात में छात्रों को प्रेरित करने के लिए
Safalta.com ने अपने फेमस शो सफलता टॉक में यूपी बोर्ड की साल 2020 की टॉपर आकांक्षा सिंह को आमंत्रित किया था जिन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए छात्रों को सबसे पहले अपना लक्ष्य तय कर लेना चाहिए। आकांक्षा के अनुसार, ‘हमेशा अपने लिए लक्ष्य तय करें, आप खुद के लिए जितना अच्छा सोचेंगे, उतना ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छात्रों को हर हालात में एकाग्र रहना चाहिए।अगर फिर भी कोई चीज आपको डिमोटिवेट करे तो आप ये सोचें कि आपको बेस्ट करना है।’
इस खास सेशन से कैसे जुड़े
आकांशा के साथ safalta talk का ये स्पेशल एपिसोड आप इस लिंक
https://youtu.be/RTk8n8fcj98 पर क्लिक करके देख सकते हैं