फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE 2023 Answer Key: एसएससी जेई पेपर 2 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 07 Dec 2023 07:49 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE 2023 Paper II Answer Key Out: एसएससी जेई 2023 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JE 2023 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई 2023 भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की कर दी है। जो उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा -2023 पेपर- II में शामिल हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और अपने अंक चेक करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल)  के लिए 2023 पेपर- II कंप्यूटर आधारित परीक्षा 04 दिसंबर 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने संबंधित रिस्पॉन्सशीट का प्रिंट आउट ले सकते हैं
विज्ञापन

उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति

एसएससी की तरफ से जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) पेपर 2 परीक्षा की जारी की गई उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवार आपत्तियां (यदि कोई हो तो) दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति चुनौती 100 रुपये का शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों के पास आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 07 दिसंबर से 09 दिसंबर 2023 शाम 06 बजे तक समय है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें