फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE 2023: एसएससी जेई की नेगेटिव मार्किंग स्कीम में हुआ बदलाव, गलत जवाब के लिए अब इस हिसाब से कटेंगे अंक

Tue, 19 Sep 2023 07:51 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE 2023: एसएससी ने इस साल होने वाली जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा के लिए नकारात्मक अंकन में बदलाव की घोषणा की। नई मार्किंग स्कीम के बारे में आगे पढ़ें।
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JE 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 के नेगेटिव मार्किंग स्कीम बदलाव किया है। इस बदलाव की घोषणा आयोग ने बीते सोमवार की है। ऐसे में को भी उम्मीदवार इस बार SSC JE 2023 की परीक्षा देने वाले हैं, उन्हें इन बदलावों पर एक नजर डाल लेनी चाहिए।

विज्ञापन

एसएससी जेई 2023 के लिए नेगेटिव मार्किंग स्कीम 

पहले, दोनों पेपरों के लिए, नकारात्मक अंकन उस प्रश्न के लिए आवंटित कुल अंकों का एक तिहाई था। Ssc.nic.in पर जारी नवीनतम नोटिस के अनुसार, परीक्षा के पेपर 1 में, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। आयोग ने कहा कि पेपर 2 में, गलत उत्तरों के मामले में 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
विज्ञापन

अक्तूबर में होनी है एसएससी जेई 2023 परीक्षा

एसएससी जेई 2023 परीक्षा अस्थायी रूप से अक्तूबर, 2023 को होनी निर्धारित है। हालांकि, परीक्षा की सटीक तिथि और समय की घोषणा बाद में की जा सकती है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, एसएससी केंद्र सरकार के विभागों में जूनियर इंजीनियरों की कुल 1,324 रिक्तियों को भरेगा। इन रिक्तियों के बारे में अधिक जानकारी आगे दी गई है -

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
  • जेई (सी): 421
  • जेई (ई): 124

सीमा सड़क संगठन (केवल पुरुष उम्मीदवार)
  • जेई (सी): 431
  • जेई (ईएंडएम): 55

केंद्रीय जल आयोग
  • जेई (सी): 188
  • जेई (एम): 23

फरक्का बैराज परियोजना
  • जेई (सी): 15
  • जेई (एम): 6

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (अंडमान लक्षद्वीप हार्बर वर्क्स)
  • जेई (सी): 7
  • जेई (एम): 1

सैन्य इंजीनियर सेवाएं
  • जेई (सी): 29
  • जेई (ईएंडएम): 18

राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन
  • जेई (सी): 4
  • जेई (ई): 1
  • जेई (एम): 1
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें