फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CPO Answer Key 2023: सीपीओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 07 Oct 2023 07:19 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CPO Answer Key 2023: एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC CPO SI 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CPO Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने आज यानी 07 अक्तूबर को एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 2023 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती परीक्षा, 2023 में उप-निरीक्षक पदों के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से उत्तर कुंजी की जांच कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

एसएससी की तरफ से जारी सीपीओ भर्ती परीक्षा की यह अंतरिम उत्तर कुंजी है। उम्मीदवारों के पास 07 अक्तूबर से 09 अक्तूबर, 2023 तक अस्थायी उत्तर कुंजी को ऑनलाइन चुनौती देने का विकल्प है। इसके लिए उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए प्रति उत्तर के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। समय सीमा के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

एसएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1876 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 109 रिक्तियां दिल्ली पुलिस में पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, 53 रिक्तियां दिल्ली पुलिस में महिला एसआई उम्मीदवारों के लिए हैं और शेष 1714 रिक्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एसआई उम्मीदवारों के लिए हैं। 
विज्ञापन

SSC CPO Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं।

  • एसएससी सीपीओ अंतिम उत्तर कुंजी 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ पोर्टल पर लॉग इन करें।

  • अब सबमिट पर क्लिक करें।

  • एसएससी सीपीओ उत्तर कुंजी 2023 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

  • आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें