फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं नियमित रूप से अगले हफ्ते से होंगी शुरू

Sun, 06 Dec 2020 12:12 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

Class 9 to 12 School Reopening News in MP: राज्य सरकार ने प्रदेश में कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक की कक्षाएं नियमित तौर पर शुरू करने का निर्णय लिया है। विद्यार्थियों के शंका समाधान के लिए स्कूल नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक के लिए खुले रहेंगे। छात्र माता-पिता की सहमति से मार्गदर्शन के लिए स्कूल आ सकेंगे। गृह विभाग ने शनिवार को सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


ऑनलाइन अध्यापन की गतिविधियां पहले की तरह ही जारी रहेंगी। राज्य सरकार ने क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में स्कूल विभाग के कार्यों की समीक्षा की थी। तब उस दौरान स्कूल संचालन के बारे में यह निर्णय लिया गया था। इतना ही नहीं, स्कूल खुलने पर छात्रों, अध्यापकों और कर्मचारियों को बनाए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें: CBSE Board 2021: दोबारा खुली एप्लीकेशन विंडो, अब 09 दिसंबर तक करें आवेदन, करेक्शन का भी मौका

  • 10वीं और 12वीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं नियत समय पर ही होंगी। इस वजह से दोनों कक्षाओं में एक सप्ताह बाद नियमित शैक्षणिक सत्र संचालित करें।
  • 9वीं और 11वीं की कक्षाएं उपलब्ध स्थान के अनुसार लगेगी। विद्यार्थियों को सप्ताह में कितने दिन बुलाना है, यह निर्णय स्कूल प्रशासन का होगा।
  • आवश्यकतानुसार एक क्लास को दो सेक्शन में बांटा जाएगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंंग का पालन हो सके। 
  • जिला कलेक्टर समय-समय पर विद्यार्थियों, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ के लिए कोविड टेस्ट कराने का प्रबंध करेंगे।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2020 LIVE: इन विभागों में करें सरकारी नौकरी के लिए आवेदन, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें