फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan CET 2024: नहीं बदलेगी राजस्थान सीईटी के लिए आवेदन की समयसीमा, सात सिंतबर तक हर हाल में करें आवेदन

Wed, 28 Aug 2024 08:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Rajasthan CET 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी स्नातक स्तरीय परीक्षा की समयसीमा से संबंधित एक नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने सूचित किया है कि पंजीकरण की समयसीमा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
RSMSSB CET 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan CET Last Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान योग्यता परीक्षा (स्नातक स्तर) के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पंजीकरण की समय सीमा के संबंध में है। नोटिस में बोर्ड ने कहा है कि सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि 6 अगस्त को जारी विज्ञापन के अनुसार, सीईटी स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन 9 अगस्त, 2024 से 7 सितंबर, 2024 तक ही स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड आखिरी तारीख के बाद ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं करेगा।

Rajasthan CET 2024 Exam Dates: इन तिथियों पर होगी परीक्षा

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा का आयोजन 21,22,25 और 26 अक्तूबर को किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्लाटून कमांडर, जेलर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड II, जूनियर अकाउंटेंट, पटवारी, जिलेदार, विलेज डेवलेपमेंट ऑफिसर, सुपरवाइजर (मेल एंड फीमेल), तहसील रेवन्यू अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन करने से पहले जानें विवरण

किसी भी विषय से स्नातक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आयुसीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईबीसी सीएल के उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी/फीमेल श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

RSMSSB सीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन तक पहुंचकर इसे भरें।
  • मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र को सबमिट कर दीजिए।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी डाउनलोड कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें