परीक्षा का समय
परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। एग्जाम कुल 300 अंकों के लिए आयोजित होगी, जिसमें 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प होंगे- A, B, C, D और E और केवल एक ही सही उत्तर होगा। यदि कोई उम्मीदवार प्रश्न का प्रयास नहीं कर रहा है, तो उसे ओएमआर (OMR) शीट पर विकल्प E चुनना होगा।
नोटिस ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब अधिसूचना पर क्लिक करें, एक नया पेज खुलेगा।
- इसके बाद पेज पर उपलब्ध RSMSSB CET 2024 12वीं स्तर की परीक्षा तिथि अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।