फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Exam Date 2024: आरआरबी एएलपी, जेई सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित; देखें पूरा कार्यक्रम

Mon, 07 Oct 2024 04:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB JE Exam Date 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट, जेई सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे जान परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Exam Date 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज, 7 अक्तूबर को एएलपी, आरपीएफ एसआई, तकनीशियन, जेई सहित अन्य पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे उपलब्ध तालिका में परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षा तिथियों के साथ-साथ यह भी बताया है कि इनके लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा और परीक्षा सिटी स्लिप कब उपलब्ध कराई जाएगी।
 

RRB ALP Exam Date 2024: एएलपी भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम

आरआरबी सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा 25 से 29 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को इस बात की जानकारी 15 नवंबर को दे दी जाएगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है। इसके लिए एडमिट कार्ड 22 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा।

RPF SI Exam Date 2024: आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम

आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 02 से 05 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप 22 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड 29 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा।

RPF Technician Exam Date 2024: आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम

आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा 16 से 26 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप 6 दिसंबर को जारी कर दी जाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड 13 दिसबंर को जारी कर दिया जाएगा।

RPF JE Exam Date 2024: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम

आरआरबी जेई सहित अन्य भर्ती परीक्षाएं 6 से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। सिटी स्लिप 26 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड 3 दिसबंर को जारी कर दिया जाएगा।
RRB Exam Date 2024: आरआरबी भर्ती परीक्षा कार्यक्रम
पद का नाम परीक्षा तिथि एडमिट कार्ड की तिथि परीक्षा शहर पर्ची
सहायक लोको पायलट 25 नवंबर से 29 नवंबर 22 नवंबर 15 नवंबर
आरपीएफ एसआई 02 से 05 दिसंबर 29 नवंबर 22 नवंबर
तकनीशियन 16 से 26 दिसंबर 13 दिसंबर 6 दिसंबर
जेई और अन्य 06 से 13 दिसंबर 3 दिसंबर 26 नवंबर
विज्ञापन

10 दिन पहले एक्टिव होगा लिंक

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर संबंधित सीईएन के लिए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा।"

आरआरबी एएलपी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 15 नवंबर को, आरपीएफ एसआई के लिए 22 नवंबर को, आरआरबी तकनीशियन परीक्षा के लिए 6 दिसंबर को और आरआरबी जेई और अन्य परीक्षा के लिए 26 नवंबर को उपलब्ध होगी। छात्र परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले अपने ई-कॉल लेटर प्राप्त कर सकेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें