फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में 10 दिन का समय बाकी, जानें एग्जाम पैटर्न

Mon, 07 Oct 2024 03:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Simultala 6th Entrance Admit Card: सिमुलतला आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 प्रवेश के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 18 अक्तूबर को किया जाना है। इसके लिए बीएसईबी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी यहां एग्जाम पैटर्न जान सकते हैं।
 
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB 6th Entrance Admit Card: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 18 अक्तूबर, 2024 को किया जाना है। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों यहां एग्जाम पैटर्न देख सकते हैं।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा 18 अक्तूबर को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। पेपर दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि है तो उसे तुरंत बोर्ड को इसकी सूचना देनी चाहिए।
 

कौन कर सकता है आवेदन?

सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) में प्रवेश के लिए विशिष्ट पात्रता मानदंड पूरे करने वाले छात्र ही आवेदन करने के पात्र होते हैं। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों निम्नलिखित आवश्यकताएं पूरी करनी होती हैं:
  • शैक्षणिक योग्यताः अभ्यर्थी वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत हो या उसने कक्षा 5वीं उत्तीर्ण कर ली हो।
  • आयुः प्रवेश तिथि को छात्र की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आयु में छूट: अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है।
     

BSEB Simultala Entrance Exam Patter: परीक्षा पैटर्न

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में होती है। पहला चरण होता है प्रारंभिक परीक्षा, जिसे पास करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए आगे बढ़ते हैं, जोकि मुख्य परीक्षा है।

प्रारंभिक परीक्षाः यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा अभ्यर्थियों के हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में ज्ञान का आकलन करती है।
  • परीक्षा का प्रकारः वस्तुनिष्ठ प्रकार
  • अवधिः 2 घंटे 30 मिनट
  • कुल अंक: 150 

मुख्य परीक्षाः यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा गणित, मानसिक क्षमता, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में उम्मीदवारों की दक्षता का मूल्यांकन करती है।
  • परीक्षा का प्रकारः वस्तुनिष्ठ प्रकार 
  • अवधिः प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे 30 मिनट
  • कुल अंक: 300
विज्ञापन

BSEB Simultala Awasiya Vidyalaya Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र का विवरण, रोल नंबर, नाम, अभ्यर्थी का फोटो और परीक्षा के दिन के निर्देश अंकित होंगे। बीएसईबी सिमुलतला विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट savsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक खोलें।
  • अपना उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • एडमिट कार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें