फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rojgar Mela 2024 Haryana: हरियाणा में आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, बिना एग्जाम के होगा चयन

Thu, 17 Oct 2024 03:11 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rojgar Mela 2024 Haryana: हरियाणा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इन रोजगार मेलों में हरियाणा के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी आईटीआई पास आउट जो इन रोजगार मेलों में चयनित होंगे, उनका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।   
विज्ञापन
Rojgar Mela 2024 Haryana - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rojgar Mela 2024 Haryana: हरियाणा में आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुन्हाना में 22 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, नूंह और तावडू के छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इन मेलों का आयोजन 16 अक्टूबर से 29 अक्तूबर तक राज्य के कई जिलों में होगा। इनका लक्ष्य लगभग 200 औद्योगिक इकाइयों में 10 हजार युवाओं को नौकरी देना है।

मेले का आयोजन जिला चरखी दादरी में 16, 21, 22, 24 तथा 29 अक्तूबर, जिला कुरुक्षेत्र में 18, 21, 22, 24 व 28 अक्तूबर, जिला पलवल में 18, 22, 24, 28 व 29 अक्तूबर, जिला पंचकूला में 18, 23, 25 व 29 अक्तूबर, जिला यमुना नगर में 18, 22, 23, 25, 28 व 29 अक्तूबर, जिला फतेहाबाद में 16, 18, 22, 24 तथा 28 अक्तूबर, जिला गुरुग्राम में 18, 21, 23, 25 तथा 29 अक्तूबर को रोजगार मेले लगाए जाएंगे।

इन जिलों में होगा इंटरव्यू आयोजन
जिला भिवानी, हिसार, झज्जर, करनाल, नूहं, महेंद्रगढ़, रोहतक, रेवाड़ी और सोनीपत में 16 से 29 अक्तूबर तक रोजगार मेले और कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। इसी प्रकार, जिला अंबाला, फरीदाबाद, जींद, पानीपत और सिरसा में 16 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तथा जिला कैथल में 18 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

सभी राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल ग्रुप इंस्ट्रक्टर इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिकतम औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करके अधिक से अधिक रोजगार मेले व कैंपस इंटरव्यू आयोजित करें।
विज्ञापन

ऐसे होगा चयन
इन रोजगार मेलों में हरियाणा के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी आईटीआई पास आउट जो इन रोजगार मेलों में चयनित होंगे, उनका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। 

हरियाणा में इस रोजगार मेले के माध्यम से आईटीआई पास छात्रों को अप्रेंटिस लगवाने और प्लेसमेंट करवाने का लक्ष्य है। इस मेले में जिले की कई बड़ी-बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम विभाग की साइट पर दर्ज नहीं होगा उनके लिए मौके पर ही रोजगार मेले में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें