RMLAU Result 2023: डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या ने विभिन्न यूजी और पीजी कोर्सेज के परिणाम जारी कर दिए हैं। सभी छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
RMLAU Result 2023: डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र विश्वविद्यालय या संबद्ध कॉलेज में पढ़ रहे हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - rmlau.ac.in पर जाकर अपने कोर्स से संबंधित रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट पेज तक पहुंचने के लिए आप results.rmlauexams.in वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
पड़ेगी रोल नंबर की जरूरत
एमए, एमएससी, बीए, बीएससी, बीकॉम और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए यूजी, पीजी विषम और सम सेमेस्टर परिणाम परिणाम पृष्ठ पर उपलब्ध हैं। रिजल्ट चेक करने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों के रोल नंबर की जरूरत होगी।