फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: 9 जनवरी को होनी है सैट परीक्षा, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Sun, 29 Aug 2021 03:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
WBSET EXAM 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल कॉलेज सेवा आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए 9 जनवरी, 2022 को 23वीं राज्य पात्रता परीक्षा (सैट) आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 सितंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन के लिए जमा करना होगा इतना शुल्क
परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपये, वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये और ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये निर्धारित की गई है।

WB SET 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • डब्ल्यूबी सेट की आधिकारिक वेबसाइट - wbcsconline.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध डब्ल्यूबी सैट आवेदन पत्र के लिए उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • डबल्यूबी सैट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए परीक्षा विवरण, व्यक्तिगत विवरण और योग्यता विवरण दर्ज करें।
  • डब्ल्यूबी सैट भर्ती 2021 के लिए प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें।
  • WB SET पंजीकरण संख्या और पासवर्ड पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे

इस परीक्षा के अंतर्गत दो पेपर आयोजित किए जाएंगे: पेपर- I में 50 वस्तुनिष्ठ प्रकार के अनिवार्य प्रश्न होंगे।  प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा। यह प्रश्न सामान्य प्रकृति के होंगे, जिनका उद्देश्य उम्मीदवार के शिक्षण, अनुसंधान योग्यता का आकलन करना होगा। यह मुख्य रूप से उम्मीदवार की तर्क क्षमता, समझ, भिन्न सोच और सामान्य जागरूकता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा। पेपर- II में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के अनिवार्य प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलेंगे। इस पेपर ने उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें