फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Level 2 Result 2023: रीट लेवल 2 का रिजल्ट हुआ जारी, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड

Sun, 10 Sep 2023 10:56 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

REET Level 2 Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हिंदी, पंजाबी और सिंधी परीक्षा के लिए रीट लेवल 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि  की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Reet result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

REET Level 2 Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हिंदी, पंजाबी और सिंधी परीक्षा के लिए रीट लेवल 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने आरईईटी लेवल 2 परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

रीट लेवल 2 रिजल्ट जारी


उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि  की मदद से रीट 2023 लेवल 2 रिजल्ट डाउनलोड करके देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणामों के साथ रीट लेवल 2 कट ऑफ मार्क भी जारी किए हैं। अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा।

 9.65 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

REET लेवल 2 परीक्षा के लिए लगभग 9.65 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए। भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 48,000 रिक्तियों को भरना है। आरएसएमएसएसबी ने कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए 25, 26, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च, 2023 को आरईईटी लेवल 2 परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट-rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब, 'result' सेक्शन के अंतर्गत, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'Upper Primary School Teacher (L-2) 2022 (Hindi) :Final Recommendation of Selected Candidates'
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • अपना रोल नंबर और कट-ऑफ मार्क्स चेक करें।
  • आरईईटी लेवल 2 परिणाम 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें