आज पंजीकरण कराने की आखिरी तिथि
बता दें कि विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की समय सीमा 10 सितंबर तक बढ़ा दी थी। इससे पहले, आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। पुनः पंजीकरण के लिए आवेदकों को अपने यूजर नेम और पासवर्ड के साथ स्टूडेंट पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। पंजीकरण शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं। नीचे बताए गए तरीके से छात्र री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-
- पुनः पंजीकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- दिए गए सभी निर्देश पढ़ें, और 'Proceed for Registration' पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
- अपना संबंधित कार्यक्रम चुनें और विवरण दर्ज करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को चेक करें और पंजीकरण फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
नए एडमिशन फॉर्म भरने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें-
- आधिकारिक वेबसाइट - ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।
- 'click here for new registration' पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को दूसरे पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- पंजीकरण विवरण भरें।
- जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करके करें और कन्फर्मेशन पेज का एक स्क्रीनशॉट ले लें।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- स्कैन की गई फोटो।
- हस्ताक्षर।
- आयु प्रमाण की कॉपी।
- संबंधित शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र।
- अनुभव प्रमाण पत्र।
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि कोई हो) और बीपीएल प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)