फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Supplementary Result 2022: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं सप्लिमेंट्री परीक्षा का परिणाम

Sat, 03 Sep 2022 03:04 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE Supplementary Result 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने राज्य में कक्षा दसवीं और बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा का आयोजन 04 अगस्त, 2022 से लेकर 06 अगस्त, 2022 तक किया था।
विज्ञापन
RBSE Supplementary Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE Supplementary Result 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन/RBSE ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम 02 सितंबर, 2022 को जारी किए गए हैं और ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं। जो भी छात्र इस साल दोनों हीं कक्षाओं की अनुपूरक परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

RBSE Supplementary Result 2022: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से आयोजित की गई कक्षा दसवीं और बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को  अपने परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जन्मतिथि और रोल नंबर आदि की मदद से लॉगिन करना होगा। ये जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर उलब्ध है। 

RBSE Supplementary Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने राज्य में कक्षा दसवीं और बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा का आयोजन 04 अगस्त, 2022 से लेकर 06 अगस्त, 2022 तक किया था। दोनों ही कक्षाओं की मुख्य बोर्ड परीक्षा में विफल रहने वाले छात्रों ने इसमें भाग लिया था। अब इन छात्रों के परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है। 
विज्ञापन

RBSE Supplementary Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम
  • सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं की अनुपूरक परीक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉगिन विवरण, जन्मतिथि आदि दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर खुलने वाला अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • अब रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें