RBSE Supplementary Result 2022: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से आयोजित की गई कक्षा दसवीं और बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को अपने परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जन्मतिथि और रोल नंबर आदि की मदद से लॉगिन करना होगा। ये जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर उलब्ध है।
RBSE Supplementary Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने राज्य में कक्षा दसवीं और बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा का आयोजन 04 अगस्त, 2022 से लेकर 06 अगस्त, 2022 तक किया था। दोनों ही कक्षाओं की मुख्य बोर्ड परीक्षा में विफल रहने वाले छात्रों ने इसमें भाग लिया था। अब इन छात्रों के परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है।
RBSE Supplementary Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं की अनुपूरक परीक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने लॉगिन विवरण, जन्मतिथि आदि दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर खुलने वाला अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- अब रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।