फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Result 2023: आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 15 Dec 2023 06:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBI Assistant Result 2023: आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
RBI Result 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBI Assistant Pre Result 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सहायक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।

विज्ञापन

RBI Prelims Result 2023 मुख्य परीक्षा तिथि

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 18 और 19 नवंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के भीतर आरबीआई असिस्टेंट स्कोरकार्ड 2023 जारी किया जाएगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 31 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

RBI Assistant 2023 चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा

  • मुख्य लिखित परीक्षा

  • भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को एलपीटी (भाषा प्रवीणता परीक्षा) के लिए उपस्थित होना होगा जो कि क्वालीफाइंग प्रकृति की है।

  • दस्तावेज सत्यापन

  • मेडिकल जांच
     

विज्ञापन

RBI Result 2023 परीक्षा पैटर्न

आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स पेपर में तीन खंड थे। अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता। पहले खंड में 30 अंकों के 30 प्रश्न थे और अन्य दो में 35-35 अंकों के 35 प्रश्न थे। प्रीलिम्स परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे गए थे जो कुल 100 अंकों के थे। पेपर की अवधि 1 घंटा थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें