फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2024: तनाव को सफलता में बदलना है लक्ष्य, एग्जाम वॉरियर्स के लिए पीएम मोदी ने कही ये बातें

Fri, 15 Dec 2023 05:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम में हर वर्ष पीएम मोदी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों से बातचीत करते हैं।
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2024 - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pariksha Pe Charcha 2024 : शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा पे चर्चा (PPC 2024) कार्यक्रम के सातवें संस्करण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोगों को 12 जनवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया एप एक्स पर ट्वीट करके कहा गया है कि- छात्र, शिक्षक और अभिभावक ध्यान दें! परीक्षा के दौरान आपका बहुचर्चित ParikshaPeCharcha, तनाव-मुक्ति कार्यक्रम, वापस आ गया है। अपने डर पर काबू पाने और परीक्षाओं को त्यौहार की तरह मनाने का मंत्र जानें। PPC2024 गतिविधियों में भाग लें और माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे बातचीत करने का मौका जीतें।

शिक्षा मंत्रालय के ट्वीट के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर छात्रों को सलाह दी है। पीएम के ट्वीट में लिखा गया है कि- ParikshaPeCharcha का उद्देश्य तनाव को सफलता में बदलना है, जिससे ExamWarriors मुस्कुराहट के साथ परीक्षाओं में सफल हो सकें। कौन जानता है, अगला बड़ा अध्ययन टिप सीधे हमारे इंटरैक्टिव सत्र से आ सकता है!
विज्ञापन

पीपीसी किट उपहार

माय जीओवी पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए लगभग 2,050 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को मंत्रालय द्वारा पीपीसी किट उपहार में दी जाएगी। पिछले साल, पीपीसी 27 जनवरी 2023 को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन, शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और MoE के ट्विटर अकाउंट पर सीधा प्रसारण किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें