भारतीय रिजर्व बैंक में सहायक पदों पर प्रारंभिक परीक्षा 2023 पास करने वाले उम्मीदवार ही अब मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड के साथ आधिकारिक पोर्टल rbi.org.in पर लॉगिन करना होगा।
RBI Exam परीक्षा विवरण
आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा 31 दिसंबर, 2023 को 135 मिनट की अवधि के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को छोड़कर परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी।
RBI Assistant Mains 2023 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि प्रत्येक परीक्षा का समय अलग-अलग है। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। अभ्यर्थियों को पांच उत्तरों में से एक को चुनना होगा। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से 1/4 अंक काट लिया जाएगा।
आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 18 और 19 नवंबर को आयोजित की गई थी। जबकि इसका रिजल्ट 15 दिसंबर, 2023 को घोषित कर दिया गया है।