Rajasthan PTET 2024 Answer Key: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन एंट्रेंस टेस्ट (PTET 2024) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (ptetvmou2024.com.) पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार 19 जून तक सुझाव दे सकते हैं। प्रत्येक सुझाव के लिए 100 रुपये का शुल्क लागू है। परीक्षा 9 जून, 2024 को आयोजित की गई थी।
पीटीईटी परीक्षा 2 वर्षीय बी.एड और 4 वर्षीय बीए बी.एड/बीएससी बी.एड एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। 2 वर्षीय बी.एड पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों को स्नातक होना आवश्यक है और 4 वर्षीय बीए बी.एड/बीएससी बी.एड एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।