Rajasthan PTET 2021 Admit Card: राजकीय डूंगर कॉलेज, बीकानेर की ओर से राजस्थान पीटीईटी 2021 के प्रवेश- पत्र जारी कर दिए गए हैं। Rajasthan PTET 2021 Admit Card आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2021.com पर ऑनलाइन जारी किए गए। आवेदक उम्मीदवार अपने प्रवेश- पत्र परीक्षा के दिन तक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, सभी को समय पूर्व इसे डाउनलोड कर लेना चाहिए। राजस्थान PTET परीक्षा 08 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। केवल वे ही उम्मीदवार पीटीईटी प्रवेश - पत्र 2021 डाउनलोड कर सकते हैं, जिन्होंने पीटीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।
परीक्षा के दौरान, उम्मीदवारों को एक वैलिड आईडी प्रूफ के साथ प्रवेश - पत्र की प्रिंट आउट ले जानी होगी। बता दें कि Rajasthan PTET परीक्षा बीए बीएड / बीएससी बीएड और एकीकृत बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। राजस्थान पीटीईटी सरकारी डूंगर कॉलेज, बीकानेर द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय बी.एड प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा उत्तीर्ण करने से छात्र राजस्थान में विभिन्न बी.एड संस्थानों द्वारा प्रस्तावित चार वर्षीय एकीकृत बी.एड कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के योग्य हो जाएंगे।