फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Result 2022: आरपीएससी एटीओ भर्ती परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Fri, 01 Apr 2022 09:38 PM IST
न्यूज डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC ATO Result Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने स्क्रीनिंग टेस्ट में सफलता प्राप्त की है उन्हें अब परीक्षण अधिकारी पद के लिए चयन प्रक्रिया के अनुसार दस्तावेज़ सत्यापन दौर में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
RPSC Result 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Result 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक परीक्षण अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए बीते साल हुई परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार जो सहायक परीक्षण अधिकारी यानी एटीओ के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित हुए हैं। वे उम्मीदवार अपने परिणाम आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

RPSC ATO Exam : 27 जुलाई को हुआ था स्क्रीनिंग टेस्ट

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक परीक्षण अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 27 जुलाई, 2021 को आयोजित किया था। हजारों उम्मीदवारों को बेसब्री से इस परिणाम का इंतजार था, जिसको देखते हुए आयोग की ओर से परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के तौर पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

RPSC ATO Recruitment : जानें आगे की प्रक्रिया

आरपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने एटीओ भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब परीक्षण अधिकारी पद के लिए चयन प्रक्रिया के अनुसार दस्तावेज सत्यापन दौर में उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही योग्य उम्मीदवार साक्षात्कार के दौर में उपस्थित हो सकेंगे। दस्तावेज सत्यापन की तारीख के लिए आयोग की ओर से जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

 

विज्ञापन

RPSC ATO Result 2022: ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

  • उम्मीदवार सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें स्क्रीनिंग रिजल्ट फॉर असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर परीक्षा 2021 के  लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में सहायक परीक्षण अधिकारी परिणाम 2021 प्रदर्शित होगा।
  • अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल कर रख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें