पीईटी और पीएसटी परीक्षा
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल परीक्षा (पीईटी/पीएसटी) 27 से 30 दिसंबर 2023 तक आयोजित करने की घोषणा की गई है। जिन उम्मीदवारों ने 3578 कॉन्स्टेबल रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) या शारीरिक मानक परीक्षण (PST) पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए क्वालीफाइंग प्रकृति का है। जो उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी राउंड में उत्तीर्ण होंगे, वे चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए पात्र होंगे।
Rajasthan Constable चयन प्रक्रिया
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पांच चरणों में पूरी होगी। उम्मीदवारों को इन सभी चरणों को पास करना होगा।